सुकन्या समृद्धि योजना 2020 Application Form PDF Online | Sukanya Samriddhi Account Details in Hindi | पोस्ट ऑफिस, SBI सुकन्या समृद्धि योजना लाभ, कैलकुलेटर, 8.1 फीसदी ब्याज
सुकन्या समृद्धि खाता योजना या प्रधान मंत्री कन्या योजना को भारत में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 22 जनवरी, 2015 को लागू किया गया था। इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत चलाया गया। इस योजना के अंतर्गत 10 वर्ष तथा उससे कम आयु की कन्याओं का बैंक में खाता खोला जा सकता है। इस वजह से इसे सुकन्या समृद्धि खाता योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत लड़की के 18 वर्ष की आयु तक बैंक का संचालन उसके माता-पिता के हाथ में रहेगा। इसके पश्चात यदि वह चाहे तो बैंक खाता का संचालन अपने हाथों में ले सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
भारत देश में लड़कियों के लिए माता- पिता उनके भविष्य, पढ़ाई- लिखाई, शादी वगैरह के लिए लड़की की छोटी उम्र से ही पैसे बचत करने शुरू कर देते हैं। माता पिता अपने बच्चों के लिए बचपन से ही सब कुछ अच्छा करना चाहते हैं। इस योजना से वे अपने बच्ची के लिए राष्ट्रीय बैंक में जाकर न्यूनतम राशि, करीब 250 रुपए डालकर बैंक खाता खुलवा सकते हैं।
भारत सरकार ने इस योजना में बेटियों की आवश्यकता के अनुसार तय की गई बचत राशि की वार्षिक ब्याज दर को 9.1 प्रतिशत से घटाकर 8.6 प्रतिशत कर दिया है। इस योजना के तहत उन बेटियों को अधिक लाभ मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय कम है। भारत सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी बेटियों को बेहतर भविष्य देने की कोशिश की जा रही है।
Sukanya Samriddhi Account खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो, इत्यादि।
सुकन्या समृद्धि योजना के मुख्य उद्देश्य
- सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य भारत देश की हर लड़की को पढ़ाना है।
- उनकी शिक्षा तथा विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर परेशानी उत्पन्न न हो। इसके लिए उसे तथा उसके परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करना है।
- भारत में भ्रूणहत्या जैसे पाप को रोकना है।
जाने सुकन्या योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
- इस योजना से 10 वर्ष तथा उससे कम आयु की बच्चियों को भारत सरकार द्वारा लाभांवित किया जा रहा है।
- उनके बैंक खाते में न्यूनतम राशि करीब 250 रुपए से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा करने का प्रावधान है।
- इस योजना से जुड़ी बेटियों को भविष्य में आर्थिक सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है।
- इस योजना के अंतर्गत लड़की के 18 वर्ष की आयु होने पर उसकी पढ़ाई के लिए माता पिता कुल राशि में से आधा राशि निकाल सकते है तथा 21 वर्ष की आयु होने पर उसकी शादी के लिए पूरी राशि तक निकाल सकते हैं।
- यह योजना 18 वर्ष की आयु तक तथा उसके पश्चात भी चालू रहेगी। तथ मृत्यु उपरांत इसे बंद कर दिया जाता है।
- नए नियमों के अनुसार व्यक्ति दो या दो से अधिक बच्चियों का वैंक खाता खुलवा सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत प्राप्त ब्याज दर की कटौती नहीं होगी तथा जमा राशि को बढ़ाने का भरसक प्रयत्न किया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया (SSY Scheme Online Form PDF)
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आनलाइन तथा आफलाइन दोनों ही माध्यम से आवेदन फार्म जमा किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) आनलाइन प्रक्रिया
- आनलाइन आवेदन फार्म भरने हेतु आपको चयनित बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी बच्ची के नाम से खाता खुलवाना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज़ खुलेगा जिसमें आपको सुकन्या समृद्धि योजना का लिंक दिखेगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है तत्पश्चात रजिस्ट्रेशन कर अपने बच्ची की सभी जानकारी भरनी है।
- आपकी भरी सभी जानकारी को बैंक द्वारा जांच किया जाएगा तथा आपको अपने बच्ची के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको बैंक में अपनी बच्ची के खाते में न्यूनतम राशि जमा करनी है। इसी के साथ आपकी आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होती है
सुकन्या समृद्धि योजना आफलाइन प्रक्रिया
- आफलाइन प्रक्रिया हेतु आप महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर अपने निजी सरकारी बैंक में जाएं।
- वहां से आवेदन फार्म प्राप्त कर सभी जानकारी भरें। तथा अन्य दस्तावेजों के साथ संलग्न कर बैंक अधिकारी को जमा कर दें।
- आपके द्वारा भरी हुई सारी जानकारी बैंक जांचेगी तथा जानकारी के सत्यापित होने पर खाता खोल देगी। जिसमें आपको सुविधानुसार न्यूनतम राशि जमा करनी है।