Home » कृषि समाचार » कृषि यन्त्र सब्सिडी योजना 2021: लिस्ट आ गयी है, किसान सब्सिडी पर ले सकेंगे कृषि यन्त्र

कृषि यन्त्र सब्सिडी योजना 2021: लिस्ट आ गयी है, किसान सब्सिडी पर ले सकेंगे कृषि यन्त्र

कृषि यन्त्र सब्सिडी योजना 2021:- किसानों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओं का क्रियान्वन किया जाता है। उन्नत कृषि तथा खेतों की सिंचाई हेतु आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अलग-अलग कृषि यंत्रों एवं सिंचाई साधनों पर किसानों को उनके वर्ग के अनुसार सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान रहता है।

कृषि यन्त्र सब्सिडी योजना 2021

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों से आवेदन मांगे जाते है, फिर आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन करने के बाद पात्र किसानों की सूची जारी की जाती है। इस सूची में जिन किसान भाइयों का नाम आता है वह किसान अनुदान पर कृषि यन्त्र ले सकते है। पहले किसानों को कृषि यन्त्र “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर दिए जाते थे, परन्तु अब सरकार द्वारा नियमों में कुछ आवश्यक परिवर्तन किये गए है।

Krishi Yantra Subsidy Yojana लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों की सूची जारी :-

किसानों को कृषि यन्त्र सब्सिडी पर देने के लिए 13 जून 2020 से 22 जून 2020 तक आवेदन मांगे गए थे, बाद में इसे बढाकर 26 जून कर दी गयी। 27 जून को 2020 को लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों की सूची जारी की गयी है। इस लेख में हम, “कृषि यंत्र सब्सिडी हेतु चयनित किसान लिस्ट” कैसे देखें इसके बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि किसान इस लिस्ट में अपना नाम देख कृषि यन्त्र खरीद सके।

इन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए किये गए थे आवेदन

मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को निम्न कृषि यन्त्र अनुदान पर देने के लिए आवेदन मांगे गए थे. जो इस प्रकार है :-

  1. पावर वीडर।
  2. लेजर लेण्ड लेवलर।
  3. पावर टिलर -८ बी.एच.पी से अधिक।
  4. क्लीनर-कम-ग्रेडर/मिनी दाल मिल।
  5. सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल/जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल।
  6. रेज्ड बेड प्लान्टर/रिजफर्रो प्लान्टर/मॉल्टीक्रॉप प्लान्टर/रेज्ड बेड प्लांटर विथ इन्कलाइंड प्लेट एंड शेपर।
  7. रोटावेटर।
  8. सीड ड्रिल।
  9. पॉवर स्प्रेयर / बूम स्प्रेयर (ट्रेक्टर चलित)।

“मांग अनुसार”(on demand) श्रेणी में उपलब्ध कृषि यंत्रों की सूचना

कृषको को सूचित किया जाता है कि नीचे लिखे नवीन तकनीक के कृषि यंत्र मांग अनुसार (on demand) श्रेणी में रखे गए है। कृषक यदि इन यंत्रो को लेने के इच्छुक है तो वे अपने अभिलेखों (भूमि के लिए B1,जाति प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड की प्रति) के साथ अपने जिले के सहायक कृषि यंत्री कार्यालय में संपर्क करके अपने आवेदन पर कार्यवाही करा सकते है। उल्लेखनीय है कि इन यंत्रो हेतु जिलेवार लक्ष्यों की आवश्यकता नहीं होगी। कृषक की मांग अनुसार लक्ष्य तत्काल आवंटित कर दिया जायेगा। सम्मिलित यंत्र मांग अनुसार(on demand) श्रेणी-

  • पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर।
  • पावर हैरो।
  • रेक।
  • बेलर।
  • न्यूमेटिक प्लांटर।
  • हैप्पी सीडर / सुपर सीडर।
  • बैकहो ट्रेक्टर चलित (35 H.P से अधिक ट्रेक्टर हेतु )।

कृषि यन्त्र सब्सिडी योजना 2021 हेतु चयनित किसान लिस्ट कैसे देखें ?

जिन किसान भाइयों ने कृषि यन्त्र सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन किया था, उनकी सूची जारी की जा चुकी है। आवेदक किसान कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल पर जाकर इस कृषि यन्त्र सब्सिडी योजना लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। यहाँ हम आपको कृषि यंत्र सब्सिडी हेतु चयनित किसान लिस्ट कैसे देखें इसकी जानकारी से अवगत कराने जा रहें है।

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद, एक पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर मांगी गयी सारी जानकारी जैसे: वित्तीय वर्ष, विभाग, जिला, यन्त्र, कृषक वर्ग, जोत श्रेणी, जेंडर, लाटरी_दिनांक, सेलेक्ट कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने चयनित किसानों की लिस्ट आ जायेगी।
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते है. तथा नाम होने की स्थिति में आप कृषि यन्त्र सब्सिडी पर खरीद सकते है।

1 thought on “कृषि यन्त्र सब्सिडी योजना 2021: लिस्ट आ गयी है, किसान सब्सिडी पर ले सकेंगे कृषि यन्त्र”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *