Home » आज की ताजा खबरें » किसानों के मसीहा चौधरी साहब ने शुरू की थी गरीबों की सहारा बनी अंत्योदय योजना 2022

किसानों के मसीहा चौधरी साहब ने शुरू की थी गरीबों की सहारा बनी अंत्योदय योजना 2022

किसानों के मसीहा चौधरी साहब ने शुरू की थी गरीबों की सहारा बनी अंत्योदय योजना, चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि, Antyodaya Yojana

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि

लॉकडाउन में गरीबों का सबसे बड़ा सहारा बनी अंत्योदय योजना को शुरू किया था चौधरी साहब ने

आज है किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि

चौधरी चरण सिंह हमारे देश के पांचवे प्रधानमंत्री थे और उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए अनेको ऐसे काम किये जिनको दुनिया आज भी याद करती है। उनकी आज 29 मई 2020 को 33 वी पुण्यतिथि है चौधरी चरण सिंह को गरीब व किसानों के मसीहा नाम से भी जाना जाता है। चौधरी चरण सिंह का प्रधानमंत्री बनने तक का सफर बहुत मुश्किलों भरा व चुनौतियों पूर्ण रहा है।

वह एक गरीब किसान परिवार से आते थे उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 हापुड़ की बाबूगढ़ छावनी के पास नूरपुर गांव में हुआ था उनके पिता एक साधारण किसान व माता धर्म परायण महिला थी। उसके बाद उन्होंने मेरठ के कॉलेज से 1926 में कानून की डिग्री हासिल की फिर उन्होंने गाज़ियाबाद में वकालत शुरू की।

बड़ी खबर! किसानों का 1 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ करेगी मोदी सरकार PM Kisan Karj Mafi News

जीवन में किये थे कई शानदार काम

इसके अलावा देश को अंग्रेजो से आजादी दिलाने में उनका एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसके लिए चौधरी चरण सिंह कई बार जेल भी जा चुके है। जिसके कारण वो पुरे देश में प्रसिद्ध हो गये थे पूरा देश उनको जानने लगा था। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने राजनीती में भाग लेना शुरू किया। इसके बाद 1967 से लेकर 1970 के बीच उत्तरप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री बने व  उन्होंने 1968 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

फिर 1977-78 में चौधरी चरण सिंह को पहली बार देश के उप प्रधानमंत्री के रूप में चुने गये थे उसके बाद वह एक बार देश के गृहमंत्री भी रह चुके है।

चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 को देश के 5 वे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और उनका निधन 29 मई 1987 को हुआ जो आज उनकी 33 पुण्यतिथि के रूप में पूरा देश मना रहा है।

60 हजार किसानों के खाते में PM Kisan Scheme के पैसे नही आये – जानिए क्यों

क्यों आज भी देश के युवा उनको याद करते हैं ?

देश के बुजर्ग लोगो का कहना है की आज तक उनके जैसा दूसरा दमदार नेता पैदा नही हुआ है। वो किसानो के हित के लिए, बेरोजगारी को दूर करने के लिए, शिक्षा को बेहतर बनाने व इस प्रकार के कई ऐसे काम किये जिसे देश आज भी याद करता है।

जैसे:- उन्होंने किसानो को उनकी जमीन का मालिकाना हक़ दिलाने के लिए जमींदारी उन्मूलन अधिनियम पुरे देश भर में लागु करवाया जिससे देश के किसानो को उनकी जमीन का मालिकाना हक़ मिला।

17 मई 1939 किसानो को कर्जमुक्त करने के लिए ऋण निवृत्ति बिल पास किया गया।

टिड्डी कीट हेल्पलाइन नंबर – PM Kisan Yojana

चौधरी चरण सिंह ने ही अंत्योदय योजना योजना को पुरे देश भर में लागु करवाया जो आज भी लागु जिसके अंतर्गत गरीब परिवारों को सस्ते दर पर  राशन सामग्री उपलब्ध करवाया जाता है।

इसके अलावा खेती की मिटटी की जाँच करने के लिए देश भर में प्रयोगशाला खुलवाई गयी व अंग्रेजो के द्वारा लागु किये गये कई कानूनों को समाप्त किये गये जैसे :- उर्वरक बिक्री पर जो सरकार के द्वारा कर लिया जाता था, जो अंग्रेजो ने लागु किया था। उस कानून को खत्म किया  व किसान अपनी फसल को अन्य राज्य में बेचने के लिए अंतर्राज्यीय आवाजाही को शुरू किया गया और 29 मई 1987 को उनका निधन हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *